फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी घर पर खुद कर रहे अभ्यास, सोशल मीडिया पर लोगों को भी दे रहे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
म्हारे खिलाड़ी घर पर ही रहकर कोरोना से जंग कर रहे हैं। एक तरफ वे देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ा परिश्रम व अभ्यास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन नियमों की पालना करते हुए लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। देश का गौरव व लोगों के आदर्श खिलाड़ी इस विकट संकट की घड़ी में लोगों को संयम से काम लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर लोगों से कनेक्ट रहने का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया बना है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी, कोच घर पर रह कर ही अभ्यास कर रहे हैं। चूंकि लोग अब व्यस्त नहीं है, तो लगभग सभी लोग अपना समय सोशल मीडिया पर व्यतित कर रहे हैं। ऐसे में यह खिलाड़ी व कोच सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खेल, व्यायाम सहित कोविड-19 के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना कर रहे चार घंटे प्रेक्टिस
जगाधरी निवासी संजीव राजपूत कईं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी शूटिंग का जलवा दिखा देश को पदक दिलवा चुके हैं। इन दिनों वे दिल्ली में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण वे पूरा दिन घर पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दिनचर्या में सबसे ज्यादा अभ्यास शामिल है। वे प्रतिदिन कम से कम चार घंटे प्रैक्टिस करते हैं। लोगों को वे सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं, कि वे घर पर ही रहे। व्यायाम करें, ध्यान करे, योग करें इससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही साथ ही मन भी एकाग्र रहेगा।
बेटे व माता-पिता के साथ बीता रहे समय
जगाधरी वर्कशॉप निवासी पंकज चुघ फुटबाल के खिलाड़ी हैं। रेलवे वर्कशॉप में नौकरी करते हैं और रेलवे के मंडल खेल सहसचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण रेलवे बंद हैं। वह पूरा दिन घर पर रहते हैं। इस दौरान वह अपने बेटे को फुटबाल के बेसिक टिप्स सीखाते हैं। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को योगा, व्यायाम के गुर भी बता रहे हैं। यह आसन घर में रहकर किये जा सकते हैं और इनके लिए किसी प्रकार के उपकरण या वस्तु की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसका रिस्पॉस भी उन्हें मिल रहा है। लोग उनके फेसबुक पेज पर कमेंट या कॉल कर टिप्स जान रहे हैं।
विज्ञापन

मुक्केबाजी में पाया मुकाम, घर पर अभ्यास
शहर के मुक्केबाज नीरज गोयत भी इन दिनों घर पर कसरत और अभ्यास में व्यस्त हैं। वे इंटरनेशल लेवल पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। वे अपने अभ्यास के क्षण फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्ह्टसअप पर शेयर करते रहते हैं। जिससे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नीरज गोयत का कहना है कि कोरोना को घर पर रह कर ही हराना है। अपने इस समय का बखूबी प्रयोग करना चाहिए। जिन्हें अभ्यास व व्यायाम की आदत नहीं है, वे इनदिनों इसे अपनी दिनचर्या बना सकते हैं। जिसके बाद उन्हें इसकी आदत हो जाएगी और व्यस्त दिनों में भी वह वक्त निकाल स्वयं को स्वस्थ रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें