फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्रिकेट खिलाड़ी अनन्या का नागरिक अभिनंदन

Fri, 08 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नागरिक अ​भिनंदन के दौरान अनन्या सहित अन्य। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रोहतक में हुई राष्ट्रीय बालिका क्रिकेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौट अनन्या मेहता का वीरवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान शहर में विजय जुलूस निकाला गया।
राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में खेलने व पदक जीतने वाली अनन्या जिले की एकमात्र खिलाड़ी है। उसकी इस उपलब्धि पर विजय जुलूस ढोल व एनसीसी बैंड के साथ सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल से अनन्या के घर तक निकाला गया। इसमें सभी ने क्रिकेट प्रेमी, स्कूल विद्यार्थी व अन्य शहरवासी शामिल रहे।
विज्ञापन

सन रूफ कार में सवार अनन्या का लोगों ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और बधाई दी। यह चैंपियनशिप 29 अप्रैल से 03 मई तक करवाई गई थी। इसमें चयनित होने वाली अनन्या एकमात्र खिलाड़ी है। सेंट थॉमस स्कूल की नौवीं की अनन्या मेहता ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अनन्या का चयन हरियाणा टीम में हुआ था। प्राचार्या डॉ. चंदना लाल के नेतृत्व में केक काटकर खुशी मनाई गई। अनन्या की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी आगामी पढ़ाई की फीस माफ कर दी है। कोच पूनम भंडारी व रजनीश कालिया के नेतृत्व में विद्यालय बैंड, एनसीसी कैडेट्स व क्रिकेट टीम ने अनन्या का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें