शहर के मुख्य चौराहों से अक्सर गायब रहने वाली ट्रैफिक पुलिस नए साल में
चौकों पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आएगी। इस साल ट्रैफिक पुलिस में करीब 10
फीसदी स्टाफ बढ़ाया जाएगा।
अमर उजाला से बातचीत में पुलिस अधीक्षक सिवास
कविराज ने बताया कि स्टाफ बढ़ने से ट्रैफिक कंट्रोल बेहतर तरीके हो पाएगा।
नए साल में पुलिस प्रशासन गौ तस्करों से नई रणनीति से निपटेगा।
पुलिस
अधीक्षक ने बताया कि अब सूचना मिलने पर गौ तस्करी के वाहनों का पीछा करने
की बजाय गौ तस्करी में लिप्त तस्करों का रिकार्ड तैयार कर उन्हें पकड़कर
जेल की सलाखों के पीछे पहुुंचाया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्य
उत्तर प्रदेश की पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि अपराधों पर
अंकुश लगाने के लिए सीआईए टू का गठन किया गया है। इससे अपराधिक मामलों की
जांच और अपराधियों की धरपकड़ में मदद मिलेगी। नए साल में महिलाआें और बाल
अपराधों को कम करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस
अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी जाएगी।