फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में बुरादे के ढेर में मिला चौकीदार का शव

Thu, 01 Jun 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जठलाना स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार को चौकीदार का शव लकड़ी के बुरादे के ढेर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुर के प्रवीण कांबोज उर्फ जरनैल (38) जठलाना स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में चौकीदार था। वह मंगलवार रात प्रवीण फैक्टरी में ड्यूटी देने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने प्रवीण की तलाश की।उसका कुछ पता नहीं लगा। जब फैक्टरी में मशीन से लकड़ी का बुरादा हटाया जा रहा तो चौकीदार प्रवीण का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच कर रहे जसवंत सैनी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई होगी। वहीं परिजनों ने भी अभी तक कोई बयान नहीं दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें