फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल 10 हजार रुपये लूटे

Tue, 20 Oct 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। व्यासपुर अनाज मंडी से घर लौट रहे बुजुर्ग को अहड़वाला-अराईयांवाला रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया। पहले उनकी एक्टिवा को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर कुर्ते की जेब फाड़ दी और 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव अराईयांवाला निवासी कृपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर की रात वह एक्टिवा पर व्यासपुर अनाज मंडी से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे अहड़वाला-अराईयांवाला रोड पर पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों युवकों ने चाकू दिखाकर उनकी आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और कुर्ते की जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर गांव का अनिल कुमार मौके पर पहुंचा। उसने बुजुर्ग की आंखें पानी से धोईं और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं बाइक सवारों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें