फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लुभाया मन

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान बनाया मॉडल दिखाते बच्चे। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मून स्टार प्री स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में कक्षा प्ले व प्री नर्सरी के बच्चों ने हिस्सा लिया। रंग बिरंगी पोशाक पहनकर बच्चों ने सभी का मन लुभाया।
प्राचार्य पूजा माटिया ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रियांश ने आम, वियोंग ने बैंगन, रियांश ने फौजी, नव्या ने अनानास, मायरा ने पुलिस, शिवांश ने न्यूज पेपर, तीर्थ ने केला, यूवान ने फौजी, विराज ने आम, सानवी ने सेब, अभिमन्यु ने फिश, माही ने परी, मुदित ने सांता, प्रदुयत ने ट्रैफिक लाइट की वेशभूषा धारण की। कक्षा नर्सरी, केजी, पहली व दूसरी के बच्चों ने मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव्यांश और नारिका ने एक्वेरियम बनाया। पीहू और निर्मित ने ट्रैफिक लाइट मॉडल बनाया। अगम, प्रज्ज्वल व सिमर ने चिड़ियाघर का मॉडल तैयार किया। कक्षा पहली की हारिका ने कंप्यूटर, मानवी, ईशानी और सावेज ने सोलर सिस्टम का मॉडल बनाया। नव्या, रवदीप और आयुष ने वाटर साइकिल मॉडल बनाया। प्रार्चाय माटिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है और बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें