संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पिता का साया प्यार और संरक्षण बच्चों को सुरक्षा का वो कवच देता है। जिसके सहारे बच्चे सफलता का शिखर प्राप्त कर लेते हैं। पिता के इसी प्यार को सम्मान देने के लिए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में ऑनलाइन फादर्स डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया तथा अपने-अपने तरीके से भावनाएं व्यक्त कीं।
केजी कक्षा के अक्षित, अर्पित और आयांश ने कविता गान किया तथा समर्थ शर्मा, नवप्रीत, आरवी, गर्वित, आर्यवीर और अराध्या ने अपने पिता के साथ एक फिल्मी गाने पर डांस करने का विडियो बनाया। कक्षा चौथी के इकमजोत, पाचवीं कक्षा के नैतिक, कक्षा सांतवी की अर्चना, कक्षा आंठवी की उन्नति, नौवीं कक्षा की एलिश ने सुंदर ग्रीटिंग कार्ड द्वारा अपने पिता के लिए सम्मान और प्यार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि बच्चों को माता-पिता का सदा सम्मान करना चाहिए तथा कोशिश करनी चाहिए। उनकी हर बात को माने क्योकि सिर्फ माता-पिता ही हैं जो कि बिना किसी स्वार्थ के बच्चों का हित चाहते हैं और एक पिता अपनी पूरी कमाई सिर्फ बच्चों की पढ़ाई लिखाई उनके स्वास्थ्य तथा उज्जवल भविष्य के लिए खर्च कर सकते हैं। इसलिए बच्चों का भी यह कर्तव्य बनता है। अपने पिता की उम्मीदों को सकार करें तथा पूरी ईमानदारी मेहनत और लगन से पढ़ाई करके जीवन में वो मुकाम हासिल करें, जिसकी उम्मीद उनके माता-पिता उनसे करते हैं।