संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन पर स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग की ओर से पर्यावरणीय वकालत विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम मेें छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
विभागाध्यक्ष तरनदीप कौर ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल अनु अत्रेजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन लाइव फोटोग्राफी, वृत्तचित्र प्रस्तुतीकरण, पारस्परिक सत्र और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में प्रो. डॉ. जतिंद्र कौर, नरिंद्रपाल कौर, डॉ. नीना गोयल व भारती कांबोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
पारस्परिक सत्र प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की आंचल पहले, बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रिंयका और बीएससी प्रथम वर्ष की दिव्या दूसरे, बीएससी प्रथम की वंशिका और बीएससी तृतीय वर्ष की सीता तीसरे और बीएससी प्रथम वर्ष की आस्था ने सांत्वना पुरस्कार के लिए अपना नाम दर्ज करवाया। वृत्तचत्र प्रस्तुतीकरण में बीएससी तृतीय वर्ष की हर्षिता प्रथम, प्रिया और आंचल द्वितीय और श्रेयांशी और बीएससी प्रथम वर्ष की आस्था तीसरे और बीएससी तृतीय वर्ष की सीता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की प्रिया और आंचल प्रथम, तान्या द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की नंदिनी तृतीय स्थान पर रही। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की कौशल, सुधा, दिव्या, श्रेयांशी, विंकल, अकांक्षा, मुस्कान, लवप्रीत और बीएससी प्रथम की आस्था ने अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुती दी। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने कहा कि हमें पर्यावरण के बचाव के लिए यथासंभव प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. गुरिंद्रजीत कौर, दीपिका, संध्या गांधी, दीपशिखा, पूजा और डॉ. अंबिका गांधी उपस्थित रहीं।