फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों ने सुनाईं मनोरंजक व शिक्षाप्रद कहानियां

Wed, 05 Aug 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कहानी कहो कार्यक्रम के दौरान विजयी चिन्ह बनाते बच्चे। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। सुढैल स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के लिए कहानी कहो गतिविधि कराई गई। बच्चे अपनी कहानियों के अनुरूप रंग-बिरंगी वेशभूषा में पहुंचे। किसी ने राजा-रानी का रूप धारण किया, तो किसी ने पशु-पक्षियों, परी, किसान तथा अन्य प्रेरणादायक पात्रों से मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद कहानियां प्रस्तुत कीं। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या तोशल वाधवा व चेयरमैन जीएस शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना भी है। चेयरमैन ने बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें