फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शेल्टर होम के बच्चों ने रोडवेज के कर्मचारियों को बांधी राखी

Sat, 29 Aug 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों को राखी बांधते शेल्टर होम के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन के अवसर पर ओपन शेल्टर होम के बच्चों ने अनूठी पहल करते हुए अपने हाथों से तैयार राखियां हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालकों को बांधीं। इस दौरान भावुक दृश्य देखने को मिला।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज चालक-परिचालक बहनों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना बच्चों और रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्नेह और अपनत्व का अनूठा रिश्ता कायम करने वाली पहल है। समिति सदस्य सुशील गुलाटी ने बताया कि मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों को त्योहारों के महत्व की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य पूनम अग्रवाल और शालिनी ने कहा कि पहल से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव की भावना विकसित होती है। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह और रंजन शर्मा ने बताया कि बच्चों ने राखियों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर संजीव बर्मन और गुरप्रीत गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें