फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रहा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का वीरवार को समापन हो गया। वार्षिकोत्सव का थीम अराउंड द वर्ल्ड रहा। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से एक रंगारंग व सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। त्योहारों के दिनों में हुए इस वार्षिकोत्सव में भारतीय सभ्यता व परंपरा का रंग दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से प्राकृति व नारी शक्ति का महत्व बताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल मुख्यातिथि रहे। राजीव बिंदल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्री नर्सरी से पांचवीं के बच्चों ने देश व प्रदेशों की विभिन्न की परंपरा का प्रदर्शन किया। वहीं विभिन्न देशों की संस्कृति का मंच से प्रदर्शन कर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम के नन्हे-मुन्नों ने नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। पहली एवं दूसरी के बच्चों ने संगीत की ताल पर सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्राचार्या मनीषा सिंह ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति की रिपोर्ट पेश की और उपलब्धियों के बारे बताया। तीसरी व चौथी के बच्चों ने हिप हॉप व बेली डांस किया। पांचवीं के बच्चों ने देवी शक्ति स्तुति कर सभी को भक्ति रस में डूबा दिया। इसके अलावा पांचवीं के बच्चों ने अंग्रेजी नाटक एडवेंचर ऑफ पिनोकियो का शानदार मंचन किया। तीसरी से पांचवीं के बच्चों ने भांगड़ा पर प्रस्तुति से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान विद्यालय चेयरमैन राम निवास गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अति आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसे कार्यक्रमों व गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें