फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताए

विज्ञापन
विद्यावती पब्लिक स्कूल में बच्चों को जागरूक करती चाइल्ड लाइन की टीम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चाइल्ड लाइन की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप स्थित विद्यावती पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया। चाइल्ड लाइन की निर्देशिका डा. अंजू बाजपेई ने बच्चों में नशे के दुष्परिणाम. पॉक्सो एक्ट व बाल अधिकारों के बारे में बताया।
चाइल्ड लाइन समन्वयक शैफाली ने बच्चों व अध्यापकों को 1098 नंबर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई 0 से 18 उम्र तक के बच्चों के साथ कोई गलत कम या दुर्व्यवहार करता हो तो वे भी टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन कर चाइल्ड लाइन को जानकारी दे सकते हैं। चाइल्डलाइन किसी भी मुसीबत में फंसे बच्चे की मदद के लिए ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के सदस्य जानकी प्रसाद ने सभी बच्चों को इस समय बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजकल फोन के माध्यम से बच्चों के साथ गलत व्यक्ति जुड़कर उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से किसी भी बच्चे को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसी कोई बात हो तो आप 1098 पर फोन कर सकते हैं। स्कूल के डॉयरेक्टर अंशु वधावन व प्रिंसिपल रीतू ने चाइल्ड लाइन टीम कधन्यवाद किया। इस मौके पर सुमित सोनी, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें