साढौरा। गांव राजपुर के पास कार ने छह साल के आदित्य को टक्कर मार दी। इस हादसे में आदित्य घायल हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल के पिता पप्पू ने बताया कि वह गांव कुराली में गोयल ईंट भट्ठे पर काम करता है। इन दिनों किसानों के यहां पर अपने परिवार सहित धान की फसल लगा रहा है। 26 जून की सुबह अपने परिवार के साथ गांव राजपुर में धान की फसल लगाने पहुंचा था। जब वह धान की फसल लगा रहे थे तो उसका छह वर्षीय बेटा आदित्य वाटर कूलर पर पानी पीने के लिए गया था। जब पानी पीकर लौटने लगा तो साढौरा की तरफ एक तेज रफ्तार नैनो कार चालक ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। संवाद