फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम टला, नारेबाजी कर लौटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यमुनानगर दौरा बुधवार को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम रद्द करने की वजह खराब मौसम को बताया गया है। किसान आंदोलन के चलते जिले में मुख्यमंत्री का यह पहला कार्यक्रम होना था और मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए किसान नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया था और वे काफी संख्या में लघु सचिवालय गेट पर पहुंच गए थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी भी लगा दी गई थी। बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद सीएम मनोहर लाल को जिला बार एसोसिएशन आना था। साथ ही उन्हें स्वर्गीय पूर्व मंत्री डॉक्टर कमला वर्मा के निधन पर भी शोक जताने जाना था।
बारिश के बावजूद जहां एक ओर प्रशासन और पुलिस ने भारी सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हुए थे। वहीं दूसरी ओर किसान भी मुख्यमंत्री के इस मौके पर विरोध करने के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में एकत्र हुए और लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर डटे रहें। वहीं कुछ वकीलों ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने का विरोध करना था।
विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने वकीलों को समझाया भी था, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। पिछले दिनों में भी भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पुलिस व किसानों के बीच में जमकर धक्का-मुक्की हुई थी और किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे। पुलिस ने किसानों पर केस भी दर्ज किए थे।
मुख्यमंत्री का बुधवार को दौरा रद्द होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि यमुनानगर में दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। गुप्तचर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया था। साथ ही जिला सचिवालय और अग्रसेन चौक पर किसानों को रोकने के लिए भी भारी पुलिस बल तैनात करने के अलावा बैरेकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

कृषि कानून वापस होने तक चलेगा विरोध : संजू
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदीयाना ने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं होने तक ऐसे ही बीजेपी और जेजेपी के नेताओं का विरोध किया जाएगा। गुंदीयाना ने मुख्यमंत्रीमनोहर लाल का कार्यक्रम रद्द होने को किसानों की बड़ी जीत भी बताया। उन्होंने ऐलान किया कि 16 जुलाई को राज्य मंत्री संदीप सिंह का भी यमुनानगर आने पर विरोध किया जाएगा। इस दौरान भाकियू नेता सुभाष गुर्जर, मंदीप रोड छप्पर, हरपाल सुढैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें