संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शिक्षा विभाग की ओर से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2024 का शनिवार को समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक डीईओ शिवकुमार धीमान रहे। उमेश खरबंदा, डॉ. उमेश प्रताप वत्स, सर्वोदय गोयल, रेणुका कपूर, निशा शर्मा, विशाल सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के जिला समन्वयक मुकेश कुमार व इंचार्ज जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि ग्रुप फॉक डांस में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, द्वितीय पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़, तृतीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर व चतुर्थ स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली रहा।
सोलो फॉक डांस में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी, दूसरे स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़, तीसरे स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर, चौथे स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर रहा। रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साबापुर, तीसरे स्थान पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, चौथे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला रहा।
स्किट में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, दूसरे पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर बांगर, तृतीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर व राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर रहा।
मुख्य अतिथि शिवकुमार धीमान ने कहा कि प्रतिभाओं में निखार तभी आता है जब उन्हें मंच प्रदान किया जाए। जब तक मंच नहीं मिलता तब तक कोई भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर सकता। शिक्षा विभाग समय-समय पर विद्यार्थियों को इसके लिए मंच और खिलाड़ियों को मौका देता है। जिसमें अपने हुनर के बल पर विद्यार्थी खंड स्तर से जिला व फिर प्रदेश स्तर पर अपना जलवा दिखाते हैं।
जब भी मंच पर आने का मौका मिले तो किसी को भी हिचकना नहीं चाहिए। ऐसे अवसरों का फायदा उठाना चाहिए। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन अनामिका, पल्लवी, शिवानी, अनिल शास्त्री व अमन कुमार ने संभाला। विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट व भोजन की व्यवस्था रेणुका कपूर, निशा शर्मा, कपिल, प्रिंस, मुकेश आदि ने संभाली।