संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कस्बा छछरौली के बलौली गांव में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। यह टूर्नामेंट बलौली क्रिकेट क्लब की ओर से करवाया गया। छछरौली टीम बलौली क्रिकेट टूर्नामेंट कप की विजेता और अजीजपुर टीम उपविजेता बनी।
टूर्नामेंट में विभिन्न गांवों व क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्यातिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर बत्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान टीमों के लीग मैच करवाए गए। मैच के दौरान खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छछरौली और अजीजपुर की टीम फाइनल में पहुंची। छछरौली टीम का नेतृत्व में कप्तान मन्नु बत्रा ने किया। वहीं अजीजपुर टीम के कप्तान रॉकी रहे।
इस दौरान छछरौली टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। छछरौली टीम बलौली क्रिकेट टूर्नामेंट कप की विजेता और अजीजपुर टीम उपविजेता बनी। मुख्यातिथि श्यामसुंदर बत्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। मनीष रौंटा, विशाल, विपिन, रोहित, गौरव, सौरव, हरप्रीत, सोनू, मनप्रीत, प्रिंस, करणपाल, राहुल, लक्की, गोल्डी सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया। वहीं, टूर्नामेंट में मोनी, पूर्णचंद, विक्रम राठी, अभि वालिया, मनीष बत्रा ने व्यवस्था संभाली।