फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब फरीदाबाद रूट पर करें एसी बस में सफर

Sun, 29 Sep 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बस सेवा में विस्तार किया गया है। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के बाद फरीदाबाद रूट को भी जोड़ लिया गया है। फरीदाबाद रूट पर भी डिपो की डीजल एसी बस लगा दी गई है, जिसका यमुनानगर बस स्टैंड से फरीदाबाद के लिए सुबह साढ़े आठ बजे का समय निर्धारित किया गया है।
फरीदाबाद रूट पर एसी बस लगाए जाने से यमुनानगर से फरीदाबाद आने-जाने में यात्रियों को आसानी होगी। यमुनानगर डिपो पर हरियाणा रोडवेज की ओर से सितंबर 2023 में पांच एसी बसें आई थीं, जिन्हें दिल्ली व गुरुग्राम रूट पर चलाया गया था। इसके बाद दिसंबर-2023 तक पांच और एसी बसें आईं, जिससे दिल्ली रूट पर एसी बसों के समय बढ़ाने के साथ चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में यमुनानगर डिपो की एसी बसों के दिल्ली के लिए पांच, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के लिए दो-दो समय हैं। साथ ही फरीदाबाद रूट पर एसी बस का एक समय किया है। यमुनानगर से फरीदाबाद रूट शुरू होने और उस पर एसी बस लगाए जाने से उन यात्रियों को फायदा हुआ है। अभी तक यमुनानगर से फरीदाबाद आने-जाने के लिए बसें बदलकर या अन्य साधन के सहारे थे। जीएम रोडवेज संजय रावल का कहना है कि यात्रियों की मांग मुताबिक डिपो की सभी बसों के समय व रूट निर्धारित किए गए हैं।
एसी बसों के समय
दिल्ली- सुबह 5.00, 7.00, 9.50, दोपहर 13.25, 14.30 बजे।
गुरुग्राम- सुबह 6.00, शाम 16.20 बजे।
चंडीगढ़- सुबह 7.35, दोपहर 15.00 बजे।
फरीदाबाद- सुबह 8.30 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें