फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिड-डे मील, अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति देखी

Wed, 20 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरौड़ी में मंगलवार को डीपीसी प्रेमलता व एपीसी धर्मवीर सिंह ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। अंग्रेजी प्रवक्ता पवन रोहिला ने बताया कि उन्होंने अध्यापकों व छात्रों की उपस्थिति की जांच की। इसके साथ स्कूल में हरियाणा परियोजना परिषद, पंचकूला द्वारा प्राप्त सभी ग्रांट्स की भी जांच की गई।
विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं व मिड-डे मील की भी जांच की गई। इस अवसर पर अगस्त माह में जिन बालिकाओं का जन्मदिन आता है, उनका जन्मदिन मनाया गया। डीपीसी प्रेमलता, एपीसी धर्मवीर सिंह ने सभी बच्चियों को आशीर्वाद दिया और उनके सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि बालिकाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं को शिक्षित, सशक्त करके हम एक मजबूत व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य इंदिरा देवी ने भी बालिकाओं को आशीर्वाद दिया और उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर विपिन, पवन रोहिल्ला, राजेंद्र, संत कुमार, विनोद, रामपाल, निर्मल, सतीश, राहुल, राजीव, नीरज, मुन्ना, मीणा, रूबी, रेखा, डिंपल, आयुषी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें