न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर विष्णु नगर के सागर से 80 हजार रुपये ठग लिए। इसी तरह प्रवीण ने भी चार लाख ठगने का आरोप है। सागर ने बताया कि उनकी जान पहचान शहर के एक परिवार से थी। उनका लड़का न्यूजीलैंड में है। कुछ माह पहले उन्होंने उसे न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था। जो दस्तावेज और रुपये उससे कहे वह उसने आरोपियों को दे दिए। लेकिन अब तक उसे न्यूजीलैंड नहीं भेजा। उसके साथ आरोपियों ने उसके साथी प्रवीण से भी चार लाख रुपये विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए। दोनों का कहना है कि मामले को लेकर वह सोमवार को एसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।