फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर साढौरा निवासी अमरजीत से ठगी के आरोपी चाहड़ो निवासी अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ उनसे छह लाख 40 हजार रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

साढौरा निवासी अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में थे। इस दौरान उसकी मुलाकात अशोक और नसीब से हुई। आरोपियों ने उसे कहा था कि उनकी अधिकारियों के साथ काफी पहचान है। वह उसके बच्चों को सरकारी नौकरी दिला देंगे। आरोपियों ने उसे सरकारी नौकरी के नाम पर करीब छह लाख 40 हजार का खर्च आने की बात कही थी। इस पर उसे बच्चों के प्रमाण पत्र और पैसे दे दिए थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को किसी कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर रखवा लिया था। बाद में बेटी को वहां से हटा दिया गया तब ठगी का मामला खुला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें