फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने व सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन घरों के ताले तोड़ लाखों रुपये के गहने, नकदी व सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जम्मू कॉलोनी सबलपुर निवासी परमजीत सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मिलिट्री से रिटायर्ड है और आईसीआईसीआई बैंक महाराणा प्रताप चौक में सिक्योरिटी गार्ड है। सुबह करीब पांच बजे वो और उनका किरायेदार राजिंद्र सिंह घर को ताला लगाकर परिवार सहित गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब पंजाब गए थे। जब शाम को वहां से वापस आए तो उनके मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां खुली पड़ी थी। ऊपर की मंजिल पर जाकर देखा तो वहां भी सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे 28 हजार रुपये, सोने की चेन, लॉकेट, एक अंगूठी व अन्य गहने व सामान चोरी था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, भारत सेवक नगर निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह श्रीराम मंदिर में पुजारी है। मंदिर की देखभाल वो और उसके पिता करते है। मंदिर के अंदर अलग से बने एक कमरे वह रहते है। रोज की तरह वह अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने उनके कमरे के अंदर से 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जठलाना निवासी रोशन ने बताया कि वह लौहार है। दो जुलाई को वह अपने काम के लिए हिमाचल प्रदेश गया था। सुबह जब वह घर आया तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो 10 चारपाई, एक फ्रिज, गैस चूल्हा, बर्तन, सोने व चांदी के गहने और अन्य सामान गायब था। यह सामान उसने अपनी बेटी की शादी में देने के लिए रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें