फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला को इंश्योरेंस पॉलिसी के नवीनीकरण का झांसा देकर दो लाख ठगे

Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंश्योरेंस पॉलिसी का नवीनीकरण कराने का झांसा देकर साइबर ठग ने कूलपुर निवासी 36 वर्षीय महिला से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पॉलिसी का नवीनीकरण नहीं होने और रकम वापस नहीं मिलने पर महिला को ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कूलपुर में शिव मंदिर के पास रहने वाली राजविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 से 22 सितंबर के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कराने का भरोसा दिलाया और अपनी बातों में उलझाकर उनसे अलग-अलग किस्तों व अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने जब पॉलिसी के नवीनीकरण के बारे में जानकारी ली तो प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसके बाद रकम वापस मांगने पर भी कोई समाधान नहीं मिला। तब उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद महिला पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें