फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेसहारा कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 27 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की विजय नगर कॉलोनी में बेसहारा कुत्ते मार डाला गया। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने गली में घूमने वाले शांत स्वभाव के कुत्ते पर डंडों से पीटा। घटना की शिकायत मिलने और वीडियो उपलब्ध कराए जाने के बाद जगाधरी शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी नेहा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर की रात विजय नगर कॉलोनी की एक गली में कुछ अज्ञात लोगों ने बेसहारा और गैर-आक्रामक कुत्ते पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। नेहा गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें