छछरौली। रोमानिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर दसौरा निवासी जोनी कुमार से 2.70 लाख रुपये ठग लिए। थाना छछरौली पुलिस ने शिकायत पर गोपाल व संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव दसौरा निवासी जोनी कुमार ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इस पर उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई, तब उन्होंने बताया वे युवकों को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। इस पर आरोपियों ने उसे रोमानिया में वर्क परमिट भिजवाने के बारे में कहा और वह उनकी बातों में आ गया। आरोपियों ने अलग-अलग कर दो लाख 70 हजार रुपये लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब विदेश नहीं भेजा तो उनसे रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये नहीं दिए। परेशान होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। संवाद