फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर 87 लाख रुपये ठगे

Thu, 04 Jul 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता से 87 लाख रुपये ठग लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फेडेक्स डिपार्टमेंट से बताया। उसने बताया कि उसके नाम से एक पार्सल ईरान भेजा गया है। जिसमें पांच एक्सपायरी पासपोर्ट, तीन डेबिट कार्ड, दो लैपटाप, 900 डॉलर और 350 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स है, जो गैरकानूनी है। जिस पर अनिल गुप्ता ने उन्हें मना कर दिया कि यह पार्सल उन्होंने नहीं भेजा।
इसके बाद ठग ने कहा कि किसी ने उनकी आईडी का गलत इस्तेमाल किया है। उनकी आईडी पर देशभर में अलग-अलग जगह बैंक खाते खुले हुए हैं। जिसकी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है। इसलिए यह कॉल अंधेरी पुलिस थाना मुंबई में ट्रांसफर की जा रही है। यह सुनकर वह घबरा गया। इस पर उसने आरोपी को अपने बैंक खाता की पूरी डिटेल दे दी। जिसके बाद ठग ने उनसे एफडी की भी डिटेल ली। इसके बाद आरोपी ने फोन कट कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसके पास दूसरे नंबर से कॉल आया और उसे एफडी तुड़वाने के लिए कहा। मनी लॉन्ड्रिंग में फंसने के डर से उसने एफडी तुड़वाई। इसके बाद आरोपी ने उसे एक अकाउंट नंबर दिया और यह पैसे अकाउंट में डालने के लिए कहा। उसने आरोपी के डर से 87 लाख रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद अनिल ने अपने रिश्तेदार को फोन कर इस बारे में बताया। रिश्तेदार ने उसे उसके साथ साइबर ठगी होने की बात कही। जिसके बाद उसने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।
उधर, साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के रुपये होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें