फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लाॅट बेचने के नाम पर ठगे 45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर। प्लाट बेचने के नाम पर मायापुरी कॉलोनी निवासी विरेंद्र कुमार से 45 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप रटौली निवासी सुखविंद्र सिंह, उसकी पत्नी हरजीत कौर व दिल्ली की एक फर्म पर लगा है। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती व फर्म पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मायापुरी कॉलोनी निवासी विरेंद्र कुमार ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2020 में उसे पता चला था कि रटौली निवासी सुखविंद्र सिंह व उसकी पत्नी हरजीत कौर के पास कैल में एक प्लाॅट है। जिसे वह बेचना चाहते हैं। तब उसने आरोपी दंपती से मुलाकात की। आरोपियों ने उसे प्लॉट दिखाया जो उसे पसंद आ गया। आरोपियों ने प्लाॅट की कीमत 75 लाख 12 हजार रुपये बताई। बाद में आरोपी ने बताया कि इस प्लाॅट में मैसर्स आदर्श रिटेलर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली फर्म का भी हिस्सा है। प्लाॅट बेचने का इकरारनामा होने पर उसने आरोपी दंपती व फर्म को 15 लाख रुपये दिए और रजिस्ट्री कराने की तिथि तय की। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग अलग कर 30 लाख रुपये और ले लिए लेकिन जब रजिस्ट्री कराने की तिथि आई तो मैसर्स आदर्श रिटेलर्स फर्म से कोई नहीं आया। इससे रजिस्ट्री कराने की तारीख दो बार आगे बढ़ाई। आरोपियों ने उसकी रजिस्ट्री नहीं कराई। परेशान होकर उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने उसे रुपये नहीं लौटाए। दोबारा रुपये मांगने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती व फर्म पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें