संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। यूके का वीजा लगवाने के नाम पर द्वारिकापुरी निवासी शांतनू शर्मा से पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप वीजा कंसल्टेंसी संचालक सचिन पर लगा है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
द्वारिकापुरी काॅलोनी निवासी शांतनू शर्मा ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने का वीजा कंसल्टेंसी के संचालक सचिन से बात की। जिसने यूके का वीजा लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। जिस पर वह तैयार हो गया। आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये एडवांस मांगे और पांच लाख यूके जाने के बाद देने तय हुए। आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये और पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। इस तरह से लगभग तीन माह बीत गए। बाद में आरोपी 19 लाख रुपये की मांग करने लगा। जिस पर उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। आरोपी ने 30 मई को उसके घर पर कुछ युवकों को भी भेजा। उसके परिवार के लोगों के साथ बदतमीजी की गई। इस बारे में थाना शहर जगाधरी में भी शिकायत दी गई थी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि आरोपी सचिन पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।