फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल में मृत मिला बछड़ा, दो लोगों पर गोहत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव भोगपुर के जंगल में एक बछड़ा मृत मिला। आरोप है कि गांव बीबीपुर निवासी अहमद अली व उसके साथियों ने बछड़े की हत्या की है, क्योंकि कुछ दिन पहले वही बछड़े को मारते पीटते हुए लेकर जा रहे थे। बूड़िया थाना पुलिस ने गोरक्षक सचिन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। गोरक्षक भटोली निवासी सचिन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीबीपुर में कुछ लोग गो तस्करी करते हैं और गोहत्या कर मांस सप्लाई करते हैं। गांव बीबीपुर के अहमद अली एक बछड़े को मारते पीटते हुए लेकर जा रहे थे। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। अब वही बछड़ा गांव भोगपुर के जंगल में मृत मिला। इस बारे में थाना प्रभारी को जानकारी दी। उन्होंने वेटरनरी सर्जन को भेजा। सर्जन ने बछड़े का पोस्टमार्टम किया और बताया कि धारदार हथियार से वार कर बछड़े की हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें