फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भतीजी की सहेली बता ठगे 7 लाख रुपये

Sun, 17 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना व्यासपुर की गीता कॉलोनी की बाला देवी से भतीजी की सहेली बताकर सात लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। साइबर थाना पुलिस ने एक युवती समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में बाला देवी ने बताया कि दस जुलाई को मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम रुही बताया। कहा कि वह गांव सनैरियो की रहने वाली है। इस समय ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर पढ़ाई कर रही है औरउनकी भतीजी की सहेली है। उसका वीजा खत्म हो गया है।
विज्ञापन

कॉल पर रोते हुए कहा कि यह बात अपनी भतीजी को न बताएं। रूही ने कहा कि वह नौ लाख रुपये उनके खाते में भेज रही है, जो भारत में एजेंट को भेजने हैं। रूही ने बैंक खाता नंबर भी पूछ लिया। बालादेवी ने बताया कि थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर नौ लाख रुपये जमा होने की रसीद आई।
विज्ञापन

इसके बाद एजेंट ने उनसे संपर्क कर विभिन्न बैंक खातों में सात लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एजेंट ने नौ लाख की एवज में 1.80 लाख टैक्स देने के लिए भी कहा, तभी खुद से ठगी होने का शक हुआ। परिजनों ने एजेंट के नंबर पर कॉल की तो उसने रिसीव नहीं की। शिकायत साइबर थाना में दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें