फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट करने के दो आरोपियों पर केस

Sun, 17 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास 12 अगस्त की रात घायल अवस्था में मिले अंबाला के गांव थंबड़ का सुमित चौहान (30) ने दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया। सुमित चौहान को गत मंगलवार की रात एंबुलेंस से जगाधरी सिविल अस्पताल लाया गया था। सूचना पर थाना छप्पर पुलिस सुमित के बयान लेने पहुंची, पर तब उसकी हालत स्थिर न होने से बयान नहीं हो पाए। अब सुमित ने शिकायत में आरोप लगाया कि दीपक व मोनू नाम के युवकों ने उस पर चाकू व डंडों से वार कर घायल किया। थाना प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें