फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में मिलेंगी सस्ती दवाएं

Tue, 16 Jan 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अब सस्ती दवाए मिलेंगी। यह दवाएं अस्पताल में खुलने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र से मिलेंगी। अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा 18 जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे।
अस्पताल के जिस भवन में पहले अल्ट्रासाउंड केंद्र था, उसमें जन औषधि केंद्र खोला गया है। जन औषधि केंद्र को चलाने के लिए सीनियर फार्मासिस्ट रमेश, दीक्षित वालिया व ममता यादव ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में ट्रेनिंग ले चुकी हैं। जन औषधि केंद्र का लाइसेंस मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट रमेश के नाम पर लिया गया है।
विज्ञापन

जेनरिक दवाओं के साथ-साथ जनरल दवाइयों का लाइसेंस भी अस्पताल ने लिया है। इसका यह फायदा होगा कि भविष्य में यदि जरूरत पड़ती है तो जेनरिक दवाइयों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाइयां भी यहां से खरीदी जा सकेंगी। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल अब 200 बेड का हो चुका है।
इसमें रोजाना मरीजों की ओपीडी दो से ढाई हजार की होती है। कई बार ऐसा होता है वेयरहाउस से समय पर दवाइयां मिलने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों को सभी दवाइयां नहीं मिल पाती। उस हालत में मरीजों को बाजार में मेडिकल स्टोर से महंगी कीमत पर दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 फीसद तक कम कीमत पर दवाई मिलती हैं।
स्वास्थ्यकर्मियों का होगा टीकाकरण
स्वाइन फलू (एच1एन1) संक्रमण इन्फ्लूएंजा वायरस से होता है। यह फ्लू वायरस के समान है। स्वास्थ्य कर्मियों में इसका संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचाव के लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में करीब 603 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका शुभारंभ भी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा अस्पताल में 18 जनवरी को करेंगे।
विज्ञापन


विधायक घनश्याम दास अरोड़ा अस्पताल परिसर में 18 जनवरी को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोगों को सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों को इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन लगाने का भी विधायक शुभारंभ करेंगे। - डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें