फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगेगा स्कूल

Tue, 16 Jan 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शीतकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल खुलने वाले हैं। वहीं सर्दी का प्रकोप देखते हुए निदेशालय ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया है। वहीं छोटी कक्षाओं के अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिए हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं।
निदेशालय ने पहली से तीसरी कक्षा का अवकाश 21 जनवरी तक होने के आदेश दिए हैं। चौथी व पांचवीं कक्षा की छुट्टी के लिए डीसी से अनुमति लेने के आदेश दिए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इसे डीसी से चौथी व पांचवीं कक्षा की छुट्टी बढ़ाने की अनुमति मांगी गई। इस पर डीसी कार्यालय की ओर से इन कक्षाओं का अवकाश भी बढ़ाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

डीसी ने चौथी व पांचवीं का शीतकालीन अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ाया है। पहली से तीसरी के अवकाश 21 जनवरी तक रहेंगे। पहली से पांचवीं तक की कक्षा के एक सप्ताह का अवकाश बढ़ा दिया गया है। छठी से 12वीं कक्षाओं के लिए मंगलवार से स्कूल खोले जाएंगे।
इस दौरान अगले आदेशों तक स्कूल सुबह दस से शाम चार बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाओं इत्यादि के नाम पर सुबह जल्दी व शाम को देर तक नहीं बैठाया जा सकेगा। डीसी के आदेशों से चौथी व पांचवीं कक्षा के अवकाश बढ़ाया जाएगा और यह आदेश सरकारी व निजी सभी स्कूलों पर लागू होंगे।
विज्ञापन

निदेशालय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निजी स्कूलों का निरीक्षण भी करें। यदि किसी स्कूल में छोटे बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले में छुट्टी के आदेशों के बावजूद स्कूल खुले थे। इस पर विभाग ने विभिन्न स्थानों पर खुले करीब आधा दर्जन स्कूल बंद करवाए थे। वहीं दो स्कूलों को नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें