फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में चार्ली कंपनी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे एनसीसी सीएटीसी शिविर के सातवें दिन बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार्ली कंपनी की टीम विजयी रही। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह व एडम ऑफिसर कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में कैडेटों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
इस दौरान जेडब्ल्यू कैडेट्स चार्ली कंपनी व डेल्टा कंपनी के बीच बास्केटबॉल का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें चार्ली कंपनी ने 22 -16 के मुकाबले जीत दर्ज की। एएनओ गौरव व नीरज रेफरी रहे। विजेता व उपविजेता को कमांडिंग ऑफिसर ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं सूबेदार रूप सिंह के नेतृत्व में हवलदार अमरीक सिंह ने जेडी व जेडब्ल्यू कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास करवाया। छोटे कैडेट दैविक ने सभी बुलेट टारगेट पर दागकर फायरिंग में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। वहीं सभी जेडब्ल्यू कैडेटों ने भी फायरिंग के गुर सीखें। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य सुमित जिंदल ने कैडेटों के भविष्य व कॅरिअर विषय पर व्याख्यान दिया। कैडेटों को अग्निवीर योजना के बारे विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने अग्निवीर योजना के लाभ बताकर कैडेटों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं एनसीसी ऑफिसर डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने आपदा, प्राकृतिक आपदा व मानव कृत आपदा के बारे बताया। इस दौरान एसएम शहनाज हुसैन, कैप्टन ममता ऑबराय, सेकेंड ऑफिसर नीरज शर्मा, सेकेंड ऑफिसर विनोद सेठी, लेफ्टिनेंट राजेंद्र सांगवान, थर्ड ऑफिसर पुनीत कुमार, थर्ड ऑफिसर सचिन शर्मा, केयरटेकर नीलम कुमारी, सूबेदार रूप सिंह, सूबेदार नारायण, बलबीर सिंह सहित पूरा पीटीआई स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें