फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों को बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री में गोलमाल

विज्ञापन
पहला कदम फाउंडेशन के संस्थापक शम्मी मोहन कपूर प्रयोग होने वाली सामग्री को दिखाते हुए। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
शहर की सड़कों में प्रयोग होने वाली सामग्री में पहला कदम फाउंडेशन के संस्थापक शम्मी मोहन कपूर ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है हमीदा व अन्य सड़क में लगाई जा रही सामग्री सही नहीं है। माल में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने माल में प्रयोग होने वाली सामग्रियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। जिसमें दोनों फोटो में सामग्री के रंग में फर्क दिखाया गया है। आरोप है माल में बिल्कुल भी गुणवत्ता नहीं है। ऐसे में सड़क जल्द ही टूट जाएगी और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेेगा।
विज्ञापन

एक साल भी नहीं चल पाएगी सड़क : शम्मी
शम्मी मोहन कपूर के मुुताबिक सड़क बनाने में जो माल प्रयोग किया जा रहा है उसे देखकर लगता है यह सड़क एक साल भी नहीं निकाल पाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रयोग की जा रही सामग्री में बदलाव नहीं किया गया तो वे वहां धरना देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आज शहर की सड़कों की हालत काफी दहनीय हो चुकी है लेकिन प्रशासन इसके प्रति बिलकुल भी गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से इनमें पड़ रहे गड्ढों में गिरकर रोजाना कोई न कोई व्यक्ति चोटिल हो रहा है। शम्मी मोहन कपूर ने नगर निगम से सड़क में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के बाद ही इस कार्य को आगे बढ़ाने की मांग की है।

सड़क के निर्माण में प्रयोग होने वाली फोटो जा हो रही वायरल- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें