फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एलईडी स्क्रीन पर बच्चों को दिखाए जाएंगे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम

विज्ञापन
गांव खुर्दबन की डिजिटल आंगनवाडी में लगी एलईडी स्क्र्तीन। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खुर्दबन की ओर से प्राइमरी स्कूल में लगभग नौ लाख रुपये की लागत से रादौर उपमंडल की पहली डिजिटल आंगनबाड़ी बनाई गई है। 10 सितंबर को स्थानीय विधायक श्याम सिंह राणा इसका शुभारंभ करेंगे। गांव में डिजिटल आंगनबाड़ी खुलने से गांव के 60 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांव खुर्दबन के सरपंच इंजीनियर युवराज शर्मा ने बताया कि पंचायत की ओर से स्कूल में बनाई गई आंगनबाड़ी में बच्चों के लिये एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस एलईडी स्क्रीन पर बच्चों को ज्ञानवर्धक कार्यक्रम दिखाये जाएंगे। जिससे बच्चों की जानकारी में वृद्धि होगी। एलईडी स्क्रीन पर बच्चों को उनकी पसंद के कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई है। इससे बच्चे आंगनबाड़ी में अनेक जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इससे पहले आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा बच्चों को मौखिक तौर पर जानकारी दी जाती थी। सरपंच ने बताया कि आंगनबाड़ी को पुरी तरह से कलरफुल बनाया गया है। इसकी दीवारों पर फलों, पौधो, पेड़ों, पशु पक्षियों व अन्य जीव जंतुओं के चित्र बनाये गये हैं। जिससे बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होगी और उन्हें सीखने लायक वातावरण मिल सकेगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी में बच्चों के लिये दो अलग से शौचालय बनाए गए हैं।

गांख खुर्दबन में पंचायत द्वारा बनाई गई कलरफु ल डिजिटल आंगनवाडी।- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें