फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाहरवीर गोगा मेड़ी के बसेरे में लगे जयकारे

Mon, 07 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जाहरवीर गोगा मेड़ी पर छड़ी निशान की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर जाहरवीर गोगा मेड़ी पर रविवार को जाहरवीर गोगा महाराज का बसेरा लगाया गया। बसेरे में शहर सहित विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी निशान की पूजा कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
श्रद्धालुओं ने भजनों से जाहरवीर गोगा महाराज की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने उनके जीवन की घटनाओं, उद्देश्य व शिक्षाओं के बारे में भजनों से बताया।
विज्ञापन

मेड़ी पर भक्तों ने जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान मेड़ी पर देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर प्रतीक्षा करनी पड़ी। सुबह से शाम तक पूजा व भजन का दौर चला। गोगा मेड़ी के पुजारी अनिल कश्यप व बाबू कश्यप ने बताया कि जाहरवीर गोगा मेड़ी पर हर वर्ष गोगा नवमी के बाद दशमी का बसेरा लगाया जाता है। इसमें जाहरवीर गोगा महाराज की पवित्र छड़ी निशान पर हलवा, पूड़ी, गुलगुले का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जाहरवीर गोगा मेड़ी पर मेले से 20 दिन पहले जाहरवीर बसेरा लगता है। जाहरवीर जी का बसेरा वर्षों से लगता आ रहा है। इसमें श्रद्धालु अपनी मन्नतें मांगते हैं और मुरादें पूरी होने पर बसेरे में अपनी मन्नतें उतारते हैं। इस दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें