फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष गूंजे जिले के मंदिर

Tue, 04 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाटली के प्राचीन स्वयंभू ​शिव मंदिर में जला​भिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सावन के पहले सोमवार को जिले के सभी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ जिले के पौराणिक व प्राचीन मंदिरों में रही। भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की तड़के ही कतार लगने लगी थी। भीड़ के चलते प्रबंधक समितियों के साथ पुलिस भी मुस्तैद रही।
माह के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिरों को फूलों व रंग बिरंगी चुनरियों से सजाया गया है। वहीं, भगवान शंकर, मां पार्वती के साथ शिवलिंग का भी शृंगार किया गया था। मंदिरों में भजन संकीर्तन के कार्यक्रम हुए। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कई भक्तों ने पंडितों से मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन व रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिरों के बाहर फूल, फल व प्रसाद वालों के स्टॉल पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों की सुविधा के लिए दुकानदारों ने पूजा की स्पेशल थाली उपलब्ध करवाई।
21 से 51 रुपये की थाली में फूल, बेलपत्र, शहद, धूप, दीप व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई।भाटली स्थित स्वयंभू शिवलिंग मंदिर के पुजारी जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव की उपासना के लिए सावन सबसे उपयुक्त माह माना गया है। पुराणों के अनुसार सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा व अभिषेक करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्वयंसेवक व कमेटी के सेवादार नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मठ, पातालेश्वर महादेव मंदिर, आदिबद्री केदारनाथ, भाटली स्वयं-भू शिवमंदिर, सूर्यकुंड मंदिर में सबसे ज्यादा भी रही। इसके अलावा गौरी शंकर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, शक्तिमान मंदिर, देवीभवन मंदिर, श्रीमूर्ति देवी मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

भजनों के किया भगवान शिव का गुणगान
मंदिरों में सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला। मंदिर में महिला मंडली ने भजनों से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। इसके साथ देर शाम तक मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। शाम को भी भक्त अभिषेक व पूजन करते नजर आए। कुछ मंदिरों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शक्तिमान मंदिर में भगवान शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए भक्तों को नि:शुल्क पूजन थाली उपलब्ध कराई गई।

भाटली के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें