फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडौली सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ यात्रा में भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है।
विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं अभियान से जुड़ने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अगस्त माह का देश में विशेष महत्व है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें