फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानना उद्योग ने कोरोना रीलीफ फंड में 31 हजार रुपए दिए

विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को चैक सौंपते चानना उद्योग के पार्ट्नर्ज सम्राट चानना और श्वेतांक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर l चानना उद्योग के सम्राट चानना और श्वेतांक चानना ने कोरोना रीलीफ फंड में 31 हजार रुपए दिए। उन्होंने इस राशि का चैक विधायक घनश्याम अरोड़ा को दिया। विधायक ने कहा कि सरकार इनके सहयोग व योगदान के लिए कृतज्ञ है। कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में लॉकडाउन ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगे भी लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग करें। विधायक ने कहा अभी भी कुछ लोग लॉकडाउन का मजाक बनाते हुए सड़कों पर बिना किसी जरूरी काम के निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसलिए घर में रहें, सुरक्षित रहें। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता व मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें