फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करवट ले रहे मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Tue, 30 Apr 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बार-बार करवट ले रहा मौसम किसानों की धड़कनें बढ़ा रहा है। जिले में सोमवार को एक बार फिरबादल छा गए और दोपहर तक धूलभरी हवाएं चलती रही। दाेपहर को मौसम साफ हो गया था, लेकिन शाम के समय एक बार फिर से आसमान में बादल घिर आए व ठंडी हवाएं चलने लगी।
किसानों की परेशानी इसलिए बढ़ी हुई है क्योंकि अभी तक खेतों से गेहूं की कटाई पूरी तरह से नहीं हुई है। मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर हो रही है। रविवार को छुट्टी के कारण गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो सकी थी। सोमवार को मंडियों में फिर से गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला की विभिन्न अनाज मंडियों में कुल दो लाख 32032 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 79462 मीट्रिक टन, हैफेड ने 128286 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 24284 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से उठान केवल 160157 मीट्रिक टन गेहूं का ही हुआ है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 60664 एमटी, हैफेड ने 82073 व हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने 17420 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कराया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद फिर से बादल छाएंगे। तेज हवाएं चलने ने सोमवार को लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें