फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गूगल-पे का पासवर्ड बदल कैश सेंटर से लिए 23,500 रुपये

Fri, 29 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव भूड़माजरा निवासी मुकेश कुमार के गुम हुए मोबाइल से व्यक्ति ने गूगल-पे का पासवर्ड बदल कर कैश सेंटर से क्यूआर कोड स्कैन कर 23,500 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी सोनीपत के गोहाना के आर्य नगर निवासी कैलाश को गिरफ्तार 10,000 रुपये व मुकेश कुमार का मोबाइल बरामद कर लिया।
शिकायत में गांव भूड़माजरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह नैनावाली स्थित मुर्गी फार्म में इलेक्ट्रिशियन है। छह अगस्त की शाम काम से घर लौटा जेब में मोबाइल नहीं था। घर के नंबर से मोबाइल पर कॉल की तो स्विच ऑफ था। अगले दिन काम की जगह व रास्ते में मोबाइल तलाशा, पर नहीं मिला। तब गुम मोबाइल का सिम बंद कराया। साथ ही उसी कंपनी व नंबर का डुप्लीकेट सिम लिया।
विज्ञापन

नौ अगस्त को प्रतापनगर स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया तो खाते में सिर्फ 352 रुपये थे। वहीं कुछ दिन पहले ही बैंक खाते में वेतन आया था। कुल 23,500 रुपये बैंक खाते से गायब थे। यह राशि गुम हुए मोबाइल में गूगल पेय से निकाले जाने का शक हुआ। शिकायत साइबर क्राइम थाने में दी। जांच अधिकारीअनिल कुमार ने बताया कि मुकेश का मोबाइल उसके मुर्गी फार्म पर काम करने वाले कैलाश को मिल गया था।
विज्ञापन

कैलाश ने मोबाइल लॉक खोलकर गूगल पेय एप पर पासवर्ड फॉरगेट के विकल्प पर जाकर पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद नया पासवर्ड पिन जनरेट कर लिया। तब उसने एक कैश सेंटर पर जाकर गुगल पेय एप से क्यूआर कोड स्कैन कर साढ़े 23 हजार रुपये लिए। पुलिस ने कैलाश को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें