फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईवे पर 125 वाहनों के काटे गए चालान

Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हाईवे पर बढ़ रही हादसों की संख्या के बावजूद भी ट्रक चालक सबक लेने को तैयार नहीं है। चालक अपने वाहन को गलत लाइन में दौड़ा रहे हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 125 वाहनों के चालान किए हैं। जबकि, कुछ वाहन चालकों के लाइसेंस भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

आए दिन हाइवे पर हादसे हो रहे हैं। वीरवार सुबह को यमुनानगर के कुरुक्षेत्र रोड पर भी दो ट्रकों के बीच टक्कर से एक ट्रक चालक की मौत हो गई थी। जिसे देखते हुए शुक्रवार को यमुनानगर में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। जिसमें हाइवे पर गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रकों को को रोककर चालान किए गए।
पुलिस ने सहारनपुर पंचकूला हाइवे पर अभियान चलाकर 125 वाहनों के चालान किए हैं जबकि कुछ वाहन चालकों के लाइसेंस भी जब्त किए हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस निरस्त करने को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यातायात पुलिस प्रभारी कुशपाल सिंह ने बताया कि गलत लाइन और उलटी दिशा में ट्रक चालाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 125 ट्रकों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें