फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से, इस बार पालकी पर आएंगी मां दुर्गा

Tue, 10 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। नवसंवत्सर का शुभारंभ चैत्र माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा यानी पहले नवरात्रि से होगा। इस बार चैत्र नवरात्र 19 से 27 मार्च तक रहेंगे। शक्ति की उपासना का यह पर्व इस बार विशेष रहने वाला है। चूंकि इस बार माता रानी पालकी में सवार होकर आएंगी। वहीं, उनका प्रस्थान हाथी पर होगा। ज्योतिषाचार्यों व विद्वानों का माने तो माता रानी के पालकी में आना अशुभ संकेत माना जाता है। इस दौरान महामारी, प्राकृतिक आपदा, राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा ने बताया कि शक्ति उपासना का पर्व 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार माता रानी पालकी में सवार होकर आ रही हैं। यह संकेत देता है कि इस बार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसका असर संपूर्ण विश्व पर पड़ेगा। मान्यताओं के अनुसार, माता रानी का पालकी पर आने अर्थ ये है कि देश-दुनिया महामारी और बीमारी की चपेट में आ सकती है। वहीं, इसे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राजनीति के लिए भी शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान माता रानी दुष्टों का नाश करती हैं और पाप कर्मों का दंड देती है। ऐसे में इस बार मां की स्तुति व भक्ति का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

इस तरह तय होता है मां का वाहन

पंडित रमन वत्स ने बताया कि मां दुर्गा का वाहन सिंह यानी शेर माना जाता है। मां दुर्गा शेर पर ही सवार रहती हैं, लेकिन जब मां नवरात्रि में पृथ्वीलोक पर आती हैं, तब उनका वाहन बदल जाता है। मां के वाहन में बदलाव दिन के वार के हिसाब से होता है। जब नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार या शुक्रवार के दिन से शुरू होती है, तो मां पालकी पर सवार होकर धरती पर आती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रही है। इसलिए माता रानी इस बार पालकी पर सवार होकर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें