संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम शहर की अनाजमंडी में हुआ। मुख्यातिथि ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में जिलेभर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।
मंत्री विज ने कहा कि यह नया भारत है और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 लाख रुपये स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। वहीं, 16 अगस्त की स्कूलों में छुट्टी की भी घोषणा की।इससे पूर्व मंत्री विज ने जगाधरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीसी पार्थ गुप्ता, एसपी कमलदीप गोयल, आयुक्त नगर निगम अखिल पिलानी, एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, सीटीएम पीयूष गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेता कपिल विज सहित अन्य उपस्थित रहे।
जगाधरी अनाज मंडी में ध्वजारोहण करते मंत्री अनिल विज। संवाद