फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त होने पर सीडीपीओ जसविंद्र कौर को किया सम्मानित

Sat, 04 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीडीपीओ पद से सेवानिवृत्त जसविंद्र कौर अपने परिवार के साथ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ के तौर पर कार्यरत रसूलपुर की जसविंद्र कौर 33 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत हो गई हैं। सेवानिवृति पर कार्यालय की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके बेटे व पंजाब के जिला नवांशहर के डीसी अंकुरजीत सिंह, उनके पति सुखदेव सिंह, बेटी रवि जीत कौर व दामाद गुरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। विभाग की उपनिदेशक राजबाला कटारिया व डीपीओ मीक्षा रंगा ने जसविंद्र कौर की सेवाओं की सराहना की। जसविंद्र कौर ने बताया कि 1992 में उन्होंने कलायत में सुपरवाइजर के तौर पर इस विभाग में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें