फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शूटरों के सुराग लगने के लिए खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Mon, 10 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहशत फैलाने के लिए कारोबारी के आवास पर फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश में एसटीएफ की टीमों को भी लगाया गया है। टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी अलग-अलग टीमें काम कर रही है।
बीते वीरवार को कालिंंदी काॅलोनी में कारोबारी के आवास पर फायरिंग हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली थी, जिसमें बिना नंबर की बाइक पर दो संदिग्ध युवक कैद हुए थे। उनकी पहचान करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर शहर पुलिस के साथ सीआईए की दोनों टीमें, स्पेशल टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र राणा ने बताया कि टीमें अपने अपने तरीके से काम कर रही हैं। घटना स्थल के आस-पास से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें