देवधर में सड़क किनारे सीसीटीवी लगवाते थाना प्रभारी। स्वयं
- फोटो : मृतक राजन का फाइल फोटो। स्त्रोत: क्षेत्रीय नागरिक
प्रतापनगर। प्रतापनगर पुलिस ने ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव देवधर व आसपास के क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। इसके तहत गांव के मुख्य द्वारों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि देवधर और आसपास के गांवों में नशे तथा नशेड़ियों से संबंधित शिकायतें पिछले कई दिनों से पुलिस को मिल रही थीं।इस पर पुलिस ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके बाद ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। संवाद