फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजमार्ग पर सीसी सड़क का काम, कैंप में ट्रैफिक जाम

Sun, 05 Nov 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य राजमार्ग सहारनपुर-कुरुक्षेत्र पर जोड़ियों से विश्वकर्मा चौक तक सीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। इसपर राजमार्ग का ट्रैफिक कैंप से होकर चांदपुर समीप रेलवे अंडर के रास्ते शहर आ-जा रहा है,। कैंप के बाजार व गलियों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से सुबह से शाम तक जाम की स्थिति है।
विज्ञापन

इससे कैंप के निवासी और खासकर दुकानदार दुखी हैं। दुकानदारों की मानें तो ट्रैफिक जाम देख ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहे, जिससे दिवाली व अन्य त्योहार के दिनों में धंधा चौपट होने का डर सता रहा है। उनकी मांग है कि राजमार्ग पर सीसी रोड का बचा कार्य तीन से चार दिन में पूरा कराया जाएगा।

ज्वेलरी दुकान के संचालक तिलक राज कपूर ने कहा कि हाईवे पर कुछ हिस्से में सीसी रोड बना है। शेष हिस्सा रोड व सीवर निर्माण के लिए खोदाई कर छोड़ा हुआ है या वहां मलबा पड़ा है। बावजूद इसके ट्रैफिक की आवाजाही हो रही है, जिससे धूल के गुबार बन रहे हैं। बाजारों व गलियों में बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। इससे ग्राहक कम हो गए हैं। इससे त्योहारी सीजन में उम्मीद मुताबिक कमाई न होने का डर है। दिवाली व इसके आसपास के त्योहार ही अच्छी कमाई का समय होता है।
विज्ञापन


जाम से राहत को तैनात हो यातायात पुलिस- दुकानदार गौरव कालड़ा ने कहा कि कैंप के बाजार व गलियों में सुबह से शाम हो रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए यहां यातायात पुलिस तैनात किए जाने की जरूरत हैं, क्योंकि वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ ही ट्रैफिक जाम की वजह बन रही है। इसी कारण कई बार वाहन आपस में टकरा रहे हैं, जिसमें कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है। कई बार जाम इस कद्र हो जाता है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस, दमकल व पुलिस की गाड़ियों का निकलना भी मुश्किल है।

रंग रोगन की दुकान चला रहे विक्की मेहंदीरत्ता ने कहा कि हाईवे के रास्ते कई राज्यों का ट्रैफिक निकलता है, इसलिए यहां सीसी रोड के निर्माण का कार्य एक से दो माह में पूरा किया जाना चाहिए था। तीन माह बाद भी यह कार्य अधर में है। इससे हाईवे के दोनों ओर के दुकानदारों के अलावा कैंप के दुकानदार भी दुखी हैं। क्योंकि दुकानों के आगे के रास्ते जाम से ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे ग्राहक पैदल दुकानों तक आ पा रहे। वाहनों पर आने वाले ग्राहकों को भी अपने वाहन खड़े करने को जगह नहीं मिल रही।

सीसी रोड का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्य जल्द व गुणवत्ता से पूरा कराने के लिए एजेंसी को निर्देश दिए हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।- नवीन खत्री, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें