फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों ठगने के आरोपी बैंक कैशियर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 22 May 2014 12:18 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी बनाकर लाखों रुपये हड़पने के आरोपी बैंक कैशियर मोहन लाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बुधवार को शहर पुलिस ने उसे आठ दिन के लिए रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस उससे हड़पी गई रकम और उसके साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुट गई है। थाना शहर प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि अब तक उसके खिलाफ 24 व्यक्तियोें ने शिकायत दी है। इन लोगों के करीब सवा तीन करोड़ रुपये आरोपी ने हड़पे है। आरोपी के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।

क्या है मामला-
निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोपी कैशियर मोहन लाल अंबाला का रहने वाला है। वह पिछले करीब 33 वर्षों तक यमुनानगर की विभिन्न शाखाओं में तैनात रहा। उसने 1998 में सोसाइटी रजिस्टर्ड करवाई। पहले उसने बैंक कर्मचारियों के साथ रकम का लेनेदन किया।
विज्ञापन


बाद में बैंक में आने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज का लालच देकर उनकी भी रकम अपनी सोसाइटी में जमा करवाई। निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने गत 24 अप्रैल को कैशियर सहित सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। आरोपी कैशियर 30 अप्रैल को बैंक से सेवानिवृत्त हो गया था। इसके बाद से वह फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें