फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाई नकदी

Fri, 27 Sep 2024 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर जम्मू कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम कुमार के बैंक खाते से 20 हजार 579 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में जम्मू कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के टकरा गांव का रहने वाला है। यहां वह हफीजपुर प्लाईवुड एमाजॉन फैक्ट्री में हेल्पर का काम करता है। बीती 27 मई को उसके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर उसके मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। एप डाउनलोड करते ही उसके अकाउंट से 20 हजार 579 रुपये निकल गए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें